हम आपके साथ विश्वासपूर्ण रिश्ता स्थापित करने और बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए, जब भी आपकी सूचना संभालने की बात आती है, तो हम इसे ध्यानपूर्वक और विवेकपूर्वक करते हैं, ताकि हम आपके विश्वास पर खरे उतरें। यह नीति आपको बताती है कि हम ऐसा कैसे करते हैं, जिसमें यह शामिल हैं कि हम कौन सी सूचनाएं एकत्र करते हैं, हम उसका कैसे प्रयोग करते और सुरक्षित रखते हैं और आप कैसे यह निर्णय ले सकते हैं कि हम इसे कैसे प्रयोग कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम आपको समझाएं कि हम आपकी सूचनाओं को अपनी सामग्री, उत्पाद, विज्ञापन और सेवाओं को सुधारने के लिए कैसे प्रयोग करते हैं।
निम्नलिखित हमारी गोपनीयता प्रथाओं का एक संक्षिप्त परिचय है
हम क्या एकत्र करते हैं
- सूचनाएं जो आप हमें देते हैं
- वे सूचनाएं जो हम तब एकत्र करते हैं जब आप हमसे संपर्क करते हैं, हमारी साइट पर आते हैं, हमारे मोबाइल ऐप्लिकेशन या सेवाएं प्रयोग करते हैं, हमारे उत्पाद या उपकरणों का प्रयोग करते हैं या हमारे विज्ञापन देखते हैं
- वे सूचनाएं जो हमें उन कम्पनियों से प्राप्त होती हैं, जिन्होंने इसे शेयर करन या बेचने के लिए आपकी सहमति प्राप्त की है या यह सुनिश्चित किया है कि जो सूचनाएं उन्होनें अन्य कम्पनियों से प्राप्त की हैं वे उसे दूसरे से और इस प्रकार हमारे और/या अन्य कम्पनियों से शेयर कर सकते हैं।
- वे सूचनाएं जो हम दूसरी कम्पनियों से प्राप्त करते हैं, जब आप उनकी वेबसाइटों पर जाते हैं
हम उत्पादों, सेवाओं और उपभोक्ता अनुभवों को बेहतर बनाने में मदद के लिए किसी भी और सभी जानकारी को जोड़ सकते हैं।
हम आपकी सूचनाओं का किस प्रकार इस्तेमाल करते हैं
- जिन उत्पादों और सेवाओं का आप अनुरोध करते हैं, उन्हें भेजने के लिए
- हमारे और हमारे मार्केटिंग भागीदारों के उत्पादों और सेवाओं के बारे में आपको बताने के लिए
- हमारी साइटें और सेवाएं चलाने में हमारी सहायता के लिए
हम आपकी सूचनाएं कैसे और कब शेयर करते हैं
- जब हमारे पास आपकी सहमति होती है, तो हमारे सावधानी से चयनित भागीदारों के साथ ताकि वे आपको अपने उन उत्पादों और सेवाओं की पेशकश, प्रचार या विज्ञापन भेज सकें, जिसमें हमें लगता है कि आपकी रुचि हो सकती है
- अन्य कम्पनियों के साथ जिन्हें हम अपना कारोबार चलाने के लिए रखते हैं
- किसी अन्य कम्पनी को P&G ब्रांड या व्यापार की बिक्री के हिस्से के रूप में
- हमारे अधिकारों या संपत्ति की रक्षा के लिए, उदाहरण के लिए धोखाधड़ी रोकने के लिए या सूचनाओं की सुरक्षा के लिए
- जब कानून या सरकारी प्राधिकरण द्वारा अपेक्षित हो
आपकी पसंद
आप नीचे दिये लिंक्स पर क्लिक करके हमें बता सकते हैं हम आपकी सूचनाएं कैसे प्रयोग कर सकते है:
यदि आप EU में रहते हैं तो आपको कुछ व्यक्तिगत डेटा अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनमें हमारे पास आपका जो व्यक्तिगत डेटा है उसका अक्सेस, उसको दुरुस्त या अपडेट करना, हमें डेटा मिटाने के लिए कहना या आपकी सूचनाओं की पोर्टेबल प्रतिलिपि प्राप्त करना शामिल है। यह अधिकार हर परिस्थिति में लागू नहीं होते। कृपया निम्नलिखित के लिए नीचे के लिंक्स पर क्लिक करें:
हम आपकी सूचनाएं कैसे एकत्र करते हैं
हम आपके बारे में कई स्थानों से कई तरह से सूचनाएं एकत्र करते हैं। हमारे द्वारा एकत्रित कुछ सूचनाओं में व्यक्तिगत सूचनाएं शामिल हो सकती है जिनका उपयोग आपको पहचानने के लिए किया जा सकता है; उदाहरण के लिए, आपका नाम, ईमेल पता, टेलीफोन नंबर, या डाक पता। EU जैसे कुछ देशों में, IP पते या कुकी और मोबाइल उपकरण आइडेंटिफायर जैसी चीजों को भी व्यक्तिगत सूचना माना जा सकता है।
कृपया नोट करें
: बेहतर उत्पाद, सेवाएं और प्रयोक्ता अनुभव देने के लिए हम आपके बारे में एकत्रित सारी सूचना संयुक्त कर सकते हैं।
आप इसे हमें प्रदान करते हैं।
किसी खाते के लिए, हमारी वेबसाइटों पर या मोबाइल ऐप्स में या हमें कॉल या ईमेल करके साइन अप करते समय, आप हमें अपनी सूचनाएं देते हैं। हम आपके नाम, ईमेल या घर के पते, जन्मतिथि, भुगतान सूचना, आपकी आयु, लिंग, आपके परिवार में लोगों की संख्या, और हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में आप जिस तरह से चाहते हैं कि हम आपको सूचनाएं भेजें- उदाहरण के लिए, आपके घर के पते पर, ईमेल पते पर, या आपको टेक्स्ट करके।
साइटों और ईमेल से।
हम उन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके हमारी साइट पर आते समय, हमारे विज्ञापन देखते समय, या हमारे उत्पादों या सेवाओं का उपयोग करते समय, स्वचालित रूप से सूचनाएं एकत्र करती हैं। उदाहरण के लिए, हम कुकीज़ (कम्प्यूटर के ब्राउज़र में रखी एक छोटी फाइल) का उपयोग यह जानने के लिए करते हैं कि आप कौन सा ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, आपका IP पता क्या है, आपके द्वारा देखे जाने वाले वेब पेज, आपके द्वारा क्लिक किए गए लिंक, या हमसे प्राप्त ईमेल आपने खोला है या नहीं।
मोबाइल एप्लिकेशनों और इंटरनेट से जुड़े उपकरणों से।
आपको यथासंभव बेहतरीन प्रयोक्ता अनुभव देने के लिए, हम उन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं, जो आपके द्वारा हमारे मोबाइल ऐप्स या आपके घर में "स्मार्ट" उपकरणों का प्रयोग करते समय आपके फोन से सूचनाएं एकत्र करते हैं। ऐप डाउनलोड करते समय या घरेलू इंटरनेट से जुड़े उपकरणों को इंस्टाल करते समय, आप ऐसा करने की सहमति देते हैं। इसमें आपके मोबाइल फोन या अन्य उपकरण विज्ञापन ID, आपके फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी, आप ऐप या उपकरण को कैसे प्रयोग करते हैं और आपके भौतिक स्थान की सूचनाएं शामिल हो सकती है। आपको अपने फोन या उपकरण पर एक पॉप-अप नोटिस मिलेगा जो आपको अपनी सटीक भौगोलिक स्थिति (आप कहाँ खड़े हैं या आप कहाँ से इंटरनेट अक्सेस कर रहे हैं) जानने की अनुमति देने या अस्वीकार करने का विकल्प देता हैं।
अन्य स्थानों से।
हमें अन्य कंपनियों से भी जानकारियां मिल सकती है जो हमसे सूचनाएं शेयर करती या हमें बेचती हैं। उदाहरण के लिए, आपने किसी अन्य कंपनी को अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं हमसे शेयर करने की तब सहमति दी होगी, जब आपने किसी टेलीकॉम सेवा या रिटेलर लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम के लिए साइन-अप किया होगा। हम उन स्थानों से सूचनाएं भी एकत्र कर सकते हैं, जहाँ आप जानते हैं कि इसे हर कोई देख सकता है, जैसे इंटरनेट पोस्टिंग, ब्लॉग एंट्री, वीडियोज़ या सोशल मीडिया साइटों से। हम उन अन्य कंपनियों से भी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस से या आपके द्वारा दी गई सहमति से उनके प्रयोग और बाद में हमारे द्वारा उपयोग के लिए सूचनाएं एकत्र करने या संयुक्त करने के व्यवसाय में हैं। यह आपके आय स्तर, आयु, लिंग, आपके परिवार में लोगों की संख्या, और आपके द्वारा इंटेरनेट से या आपके पड़ोस के स्टोर से खरीदे गए उत्पादों की सूचनाएं हो सकती हैं।
हम आपकी सूचनाओं का इस्तेमाल कैसे करते हैं
हम आपकी सूचनाओं का उपयोग दुनिया भर में प्रतिदिन आप जैसे लोगों के जीवन को छूने और बेहतर बनाने के हमारे उद्देश्य को पूरा करने में हमारी सहायता करने के लिए करते हैं। हम आपकी सूचनाओं का उपयोग आपके प्रश्नों या सूचनाओं के अनुरोधों के जवाब देने के लिए, आपके द्वारा अनुरोधित उत्पाद या नमूने भेजने के लिए, आपको अपनी P&G साइट या ऐप वरीयताओं को प्रबंधित करने में मदद के लिए, आपको हमारी प्रतियोगिताओं या स्वीपस्टेक्स में प्रवेश की अनुमति देने के लिए, या हमसे खरीदे गए उत्पादों के लिए आपके भुगतान को प्रॉसेस करने के लिए करते हैं। उपभोक्ताओं को क्या चाहिए इसके बारे में अधिक जानने के लिए हम उपभोक्ता अनुसंधान या विश्लेषण (या व्यक्तिगत जानकारी, जब आप इस तरह के शोध में भाग लेने की सहमति देते हैं) में आपकी गैर-व्यक्तिगत जानकारी (उदाहरण के लिए, खरीदे गए डेटा, सैंपल अनुरोध इत्यादि) का भी उपयोग कर सकते हैं, ताकि हम नए उत्पाद बना सकें या मौजूदा उत्पादों को सुधार सकें।
हम आपकी सूचनाओं का यह सुनिश्चित करने के लिए भी उपयोग करते हैं कि आप हमसे जो भी सुनते हैं, वह एक व्यक्ति के रूप में आपके लिए प्रासंगिक और उपयोगी हो। उदाहरण के लिए, यदि आप Gillette.com पर जाकर हमारे शेविंग उत्पादों में रूचि दिखाते हैं, तो हम आपको Gillette® उत्पादों के बारे में सूचनाएं भेज सकते हैं। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम आपकी सूचनाओं - किसी कुकी ID या उपकरण ID - का उपयोग करेंगे ताकि Gillette से एक ही विज्ञापन को आपके द्वारा देखने की संख्या को सीमित किया जा सके। हम चाहते हैं कि एक ही संदेश को बार-बार सुने बिना, आप उन उत्पादों के बारे में हमसें सुनें, जिन्हे आप उपयोग और पसंद करते हैं।
हमारी वेबसाइटें किस प्रकार उपयोग की जाती हैं या उपभोक्ता आदतों का अध्ययन करने के लिए हम किसी व्यक्ति को पहचाने बिना कई लोगों से समुच्चित जानकारी का उपयोग कर सकते हैं ताकि हम वे उत्पाद बना सकें और उन सभी सेवाओं को प्रदान कर सकें, जो सभी उपभोक्ताओं की समान जरूरतों को पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए, हम उन उपभोक्ताओं के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं जो नए-नए माता-पिता बनें हैं और हमारे बेबी-उत्पादों के बारे में पढ़ रहे है, ताकि हम हर जगह नए माता-पिता को उनकी जरूरत के उत्पादों और सेवाओं के साथ बेहतर सेवा दे सकें। इस तरह की गैर-व्यक्तिगत सूचनाओं का उपयोग, आपकी गोपनीयता की सुरक्षा में सहायता करता है। जब भी संभव होगा, हम गैर-व्यक्तिगत सूचनाओं का उपयोग करने की कोशिश करेंगे।
आपकी गोपनीयता की और सुरक्षा के लिए, हम कार्य को पूरा करने के लिए कम से कम जानकारी का उपयोग करेंगे, वे उपाय करेंगे कि सूचनाएं इस प्रकार मिश्रित न हों कि कुकी और उपकरण ID विशेष रूप से और सीधे आपको पहचान सकें (उदाहरण के लिए, नाम से), और जब हमारे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इसकी आवश्यकता न हो, तो आपकी जानकारी मिटा देंगे।
हम आपकी सूचनाओं की रक्षा कैसे करते हैं
हम आपकी व्यक्तिगत सूचनाओं का आदर करते हैं और इसे नुकसान, दुरुपयोग या हेरफेर से बचाने के लिए कदम उठाते हैं। जहाँ उचित हो, इन कदमों में तकनीकी उपाय जैसे फायरवॉल, अतिक्रमण पहचान और रोकथाम प्रणालियाँ, विशिष्ट और जटिल पासवर्ड और एन्क्रिप्शन शामिल हैं। हम संगठनात्मक और भौतिक उपायों का भी प्रयोग करते हैं जैसे डेटा प्रॉसेसिंग प्रतिबद्धताओं पर स्टाफ को प्रशिक्षित करना, डेटा अतिक्रमण और खतरों की पहचान, स्टाफ को आपकी व्यक्तिगत सूचना के अक्सेस से रोकना, और फिज़िकल सिक्योरिटी सुनिश्चित करना जिसमें जब प्रयोग में न हों तो प्रलेखों को सुरक्षित करना शामिल है।
हम क्या शेयर करते हैं
अन्य कम्पनियों के साथ
जब हमें आपकी सहमति प्राप्त हो, तो हम आपकी सूचनाएं चुनिंदा सहभागियों से शेयर कर सकते हैं ताकि वे आपको उन उत्पादों या सेवाओं से जुड़ी पेशकश, प्रचार या विज्ञापन भेज सकें, जिनमें हमें लगता है आपकी रुचि हो सकती है। उदाहरण के लिए जो लोग हमारे डायपर ब्रांड जैसे Pampers® से P&G के ईमेल प्राप्त करते हैं, वें अन्य कम्पनियों द्वारा बनाए बेबी फॉर्म्यूला के बारे में जानने के लिए सहमति प्रदान कर सकते हैं। हम आपकी व्यक्तिगत सूचना P&G के बाहर के मार्केटरों को नहीं बेचते। जो सूचना व्यक्तिगत रूप से आपकी पहचान नहीं करती, उसे हम अन्य कम्पनियों के साथ किसी अन्य उद्देश्य के लिए शेयर कर सकते हैं।
सेवा प्रदाताओं के साथ।
हमें आपकी सूचनाओं को उन कम्पनियों से शेयर करना पड़ सकता है, जो हमारा व्यापार चलाने में हमारी सहायता करती हैं, जिसमें हमारी साइट को होस्ट करना, आपको हमारे ईमेल भेजना, हमारे द्वारा एकत्रित डेटा की समीक्षा करना और आपके द्वारा अनुरोध किए हुए उत्पादों और सेवाओं को आपको भेजना शामिल है। हम इन कम्पनियों से आपकी केवल वे व्यक्तिगत सूचनाएं शेयर करते हैं, जो हमारे द्वारा अनुरोध किए गए कार्य को पूरा करने के लिए जरूरी है। उनसे अपेक्षा है कि वे आपकी सूचना की वैसे ही सुरक्षा करेंगे, जैसा हम करते हैं और वे किसी अन्य उद्देश्य के लिए इसे शेयर या प्रयोग नहीं करेंगे।
अन्य परिस्थितियाँ।
यदि कोई ब्रांड या हमारा कोई व्यापार जिससे आपने अपना व्यक्तिगत डेटा शेयर किया है, किसी अन्य कम्पनी को बेचा जाता है तो आपका डेटा उस कम्पनी से शेयर किया जाएगा। परिणामस्वरूप, आपका खाता और व्यक्तिगत डेटा तब तक नहीं मिटाया जाएगा जब तक आप ब्रांड या नई कम्पनी को उसे मिटाने के लिए नहीं कहते। हम आपकी सूचनाएं उन कम्पनियों से भी शेयर कर सकते हैं, जो हमारे अधिकारों और संपत्तियों की रक्षा करती हैं या जब कानून या सरकारी प्राधिकरणों द्वारा आवश्यक हो।
आपके अधिकार और पसंद
विपणन।
इन संसूचनाओं के साथ भेजे जाने वाले ऑप्ट-आउट निर्देशों का पालन करके, आप हमें ईमेल और टेक्स्ट संदेश भेजना रोकने के लिए कह सकते हैं। आप यहाँ क्लिक करके मार्केटिंग ईमेल, SMS या डाक मेल प्राप्त करना भी रोक सकते हैं। यद्यपि हम आपके चुनाव का सम्मान करेंगे, हमें ऐसा करने के लिए सूचनाएं रखने की जरूरत हो सकती है। उदाहरण के लिए, यदि आप हमें आपको मार्केटिंग ईमेल भेजने से मना करते हैं तो हमें फाइल पर आपके ईमेल पते की जरूरत होगी, ताकि हमारे सिस्टम याद रखें कि आप अपने ईमेल पते पर विपणन संसूचनाएं प्राप्त नहीं करना चाहते।
खाते।
जिस देश से आपने पंजीकरण किया है उसके आधार पर आपका P&G खाता आपको अपनी सूचनाएं अक्सेस करने और उन्हें अपडेट करने या मिटाने की क्षमता प्रदान करेगा। यदि नहीं, तो कृपया अनुरोध करने के लिए
यहाँ क्लिक
करें।
यूरोपीय यूनियन के निवासी।
यदि आप EU में रहते हैं तो जो व्यक्तिगत डेटा हम रखते हैं उसे आप अक्सेस कर सकते हैं, गलत, पुरानी या अनावश्यक सूचना को सही करने, मिटाने या प्रतिबंधित करने के लिए हमसे अनुरोध कर सकते हैं, और हमें आपकी सूचना को उस फॉर्मेट में प्रदान करने के लिए कह सकते हैं, जिससे आप उसे दूसरे सेवा प्रदाता को हस्तांतरित कर सकें। जहाँ हम आपके व्यक्तिगत डेटा को प्रॉसेस करने के लिए आपकी सहमति पर निर्भर हैं, वहाँ आप कभी भी अपनी सहमति भी वापस ले सकते हैं। और जहाँ यह प्रॉसेसिंग हमारी वैध रुचि (मतलब हमारे पास डेटा प्रयोग करने का कारण है) पर आधारित हो, वहाँ आप अपने व्यक्तिगत डेटा की प्रॉसेसिंग पर आपत्ति जता सकते हैं (मतलब हमें ऐसा करने से रोकने के लिए आपको कहना पड़ेगा)। यदि आप डेटा सुरक्षा और सामान्य रूप से अपने व्यक्तिगत डेटा अधिकारों पर अधिक जानकारी चाहते हों, तो कृपया यूरोपीय डेटा सुरक्षा पर्यवेक्षक (European Data Protection Supervisor) की साइटhttps://edps.europa.eu/data-protection/ पर जाएं। यदि आप अपने अनुरोधों पर हमारी प्रतिक्रिया से खुश न हों, तो आप अपने देश के डेटा सुरक्षा प्राधिकरण से शिकायत कर सकते हैं। अनुरोध करने के लिए कृपया निम्नलिखित विकल्पों में से चुनें:
सामान्य अनुरोध
मार्केटिंग के लिए प्रयोग किए गए व्यक्तिगत डेटा के संबंध में अनुरोध करने के लिए, जिसमें उदाहरण के लिए जो सूचनाएं हमारी वेबसाइटों या ऐप में से किसी एक के माध्यम से पंजीकरण करते समय आपने दी थीं, वे शामिल हैं, कृपया हमसे
यहाँ संपर्क करें
।
मीडिया विज्ञापन।
विज्ञापन के लिए प्रयोग किए गए व्यक्तिगत डेटा के संबंध में अनुरोध करने के लिए, जिसमें उदाहरण के लिए कुकी या उपकरण ID स्तर पर हमारे पास आपकी सूचनाएं हो सकती हैं, जिसे हम आपको प्रासंगिक विज्ञापन देने के लिए प्रयोग करते हैं, कृपया हमसे यहाँ संपर्क करें।
हमारे डिमांड-साइड (या ऐड-सर्विंग) और विज्ञापन सत्यापन सहभागी प्लेटफॉर्म में आपके कुकी या उपकरण ID से संबन्धित डेटा भी हो सकता है। उस डेटा के लिए, कृपया यहाँऔर यहाँ देखें।
ग्राहक अनुसंधान।
हमारे अनुसंधान अध्ययन में आपकी प्रतिभागिता के कारण हमारे पास आपका जो व्यक्तिगत डेटा है, उसके संबन्ध में अनुरोध करने के लिए कृपया सहमति फॉर्म पर दी गई संपर्क सूचनाएं देखें या अनुसंधान केन्द्र को कॉल करें या वहां जाएं।
दंत चिकित्सा प्रोफेशनल्स।
यदि आप दंत चिकित्सा प्रोफेशनल हैं और आपने अपनी सूचनाएं हमारे प्रोफेशनल पहुँच कार्यक्रम (professional outreach programs) के तहत दी हैं, जिनमें https://www.dentalcare.com शामिल है, तो कृपया नीचे सूचीबद्ध उचित देश के नंबर और ईमेल पते पर हमसें संपर्क करें।
कुकीज़
हम आपकी व्यक्तिगत सूचनाओं का आदर करते हैं और इसे नुकसान, दुरुपयोग या हेरफेर से बचाने के लिए कदम उठाते हैं। जहाँ उचित हो, इन कदमों में तकनीकी उपाय जैसे फायरवॉल, अतिक्रमण पहचान और रोकथाम प्रणालियाँ, विशिष्ट और जटिल पासवर्ड और एन्क्रिप्शन शामिल हैं। हम संगठनात्मक और भौतिक उपायों का भी प्रयोग करते हैं जैसे डेटा प्रॉसेसिंग प्रतिबद्धताओं पर स्टाफ को प्रशिक्षित करना, डेटा अतिक्रमण और खतरों की पहचान, स्टाफ को आपकी व्यक्तिगत सूचना के अक्सेस से रोकना, और फिज़िकल सिक्योरिटी सुनिश्चित करना जिसमें जब प्रयोग में न हों तो प्रलेखों को सुरक्षित करना शामिल है।
हम कुकीज़ तमाम कारणों से प्रयोग करते हैं, जैसे:
-
आपको संगत विज्ञापन भेजने के लिए
-
आप P&G विषयवस्तु से कैसे इंटरैक्ट करते हैं, इस बारे में अधिक जानने के लिए
-
जब आप हमारी वेबसाइट पर आते हैं, तो हम आपका अनुभव सुधारें इसमें सहायता के लिए
-
आपकी वरीयताएं याद रखने के लिए, जैसे कोई भाषा या कोई क्षेत्र, ताकि आपको प्रत्येक विजिट पर वेबसाइट को कस्टमाइज़ करने की जरूरत न पड़े
-
त्रुटियाँ पहचानने और सुलझाने के लिए
-
यह समीक्षा करने के लिए कि वेबसाइटें कैसा परफोर्म कर रही हैं
दो तरह की कुकीज़ होती हैं जिनका हम प्रयोग करते हैं:
-
सेशन कुकीज़।
वेबपेज में कोई मेमोरी नहीं होती। सेशन कुकीज़ आपको याद रखती हैं (यादृच्छिक रूप से बनाई ID के द्वारा, जैसे: ABC12345) जब आप एक पेज से दूसरे पेज पर जाते हैं, ताकि आपसे एक ही सूचना, जिसे आप पहले ही दे चुके हैं, बार-बार न मांगी जाए। उदाहरण के लिए, ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सेशन कुकीज़ बेहद सहायक होती हैं - उनके बिना आपके शॉपिंग कार्ट में आपके द्वारा डाले गए आइटम चेकआउट पर पहुँचने तक गायब हो जाएंगे! यह कुकीज़ आपके साइट छोड़ने या ब्राउज़र बन्द करते ही मिट जाती हैं।
-
परसिस्टेंट कुकीज़।
जब आप फिर से वापस आते हैं, तो यह याद रखने में परसिस्टेंट कुकीज़ साइटों को सक्षम बनाती हैं कि आप क्या पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपनी पहली विजिट पर साइट को फ्रेंच में पढ़ना चुनते हैं, तो जब आप अगली बार वापस आते हैं, तो साइट स्वचालित रूप से फ्रेंच में दिखाई देगी। हर बार किसी भाषा वरीयता को न चुनना पड़े, यह आपके लिए अधिक सुविधाजनक, अधिक कुशल और यूज़र-फ्रेंडली बनाता है।
-
विज्ञापन कुकीज़।
ये कुकीज़ आपकी रुचियों को समझने के लिए प्रयोग की जा सकती हैं, उदाहरण के लिए, इस के आधार पर कि आप कौन सी वेबसाइटों पर जाते हैं और किन उत्पादों को खरीदते हैं। यह आपको आपकी उम्र, वैवाहिक स्थिति और आपके कितने बच्चें हैं, इसके बारे अनुमान लगाने में मदद कर सकता है। वह डेटा, हमें उन उत्पादों और सेवाओं का विज्ञापन भेजने में सक्षम बनाता है, जो आपकी पसंद या आवश्यकता की चीज़ों के अनुरूप बेहतर तरीके से फिट बैठते हों। यह हमें एक ही विज्ञापन को आपके द्वारा बार-बार देखने की संख्या को सीमित करने में सक्षम बनाता है।
-
विश्लेषण कुकीज़।
ये कुकीज़ हमें बताती हैं कि हमारी वेबसाइटें कैसे काम कर रही हैं। कई मामलों में, हम अपनी साइटों की परफोर्मेंस की निगरानी के लिए Google Analytics कुकीज़ का प्रयोग करते हैं। हमारी साइट पर आपकी विजिट के बारे में Google Analytics द्वारा एकत्र की गई जानकारी का प्रयोग करने और शेयर करने की हमारी क्षमता
Google Analytics प्रयोग की शर्तों
और Google गोपनीयता नीति द्वारा सीमित है।
आप कुकीज़ को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं।
आप अपने ब्राउज़र को सभी कुकीज़ को अस्वीकार करने या यह इंगित करने के लिए सेट कर सकते हैं, कि आपके कंप्यूटर पर कुकी कब भेजी जा रही है। हालांकि, यह हमारी साइटों या सेवाओं को ठीक से काम करने से रोक सकता है। जब भी आप ब्राउज़िंग समाप्त करते हैं, तो आप अपने ब्राउज़र को कुकीज़ को मिटाने के लिए भी सेट कर सकते हैं।
अन्य प्रौद्योगिकियां।
-
निकटता-आधारित बीकन।
बीकन बहुत कम दूरी पर आपके फोन पर इंस्टॉल किए गए मोबाइल ऐप्स पर एक-तरफा सिग्नल भेजते हैं, उदाहरण के लिए, आपको यह बताने के लिए कि जब आप स्टोर में प्रवेश कर रहे होते हैं तो कौन से उत्पाद सेल पर हैं। जब आपने किसी बीकन से जुड़े मोबाइल ऐप्लिकेशन पर सहमति दी होती है, तो बीकन केवल यथोचित निकटता होने पर ही आपके डिवाइस से संवाद करते हैं। बदले में, ऐप्स आपके लिए कस्टमाइज़ विज्ञापन और ऑफ़र बनाने में सहायता करने के लिए स्थान की जानकारी प्रदान कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, जब आप किसी सुपरमार्केट के स्किन केयर सेक्शन में किसी बीकन के पास होते हैं, तो हम आपको $4 की छूट का कूपन भेज सकते हैं।
-
पिक्सेल।
यह किसी वेब पेज में एम्बेडेड छोटी वस्तुएं हैं, लेकिन दिखाई नहीं देतीं। इन्हें "tags," "web bugs," या "pixel gifs" के रूप में भी जाना जाता है। हम आपके कंप्यूटर पर कुकीज़ भेजने के लिए, हमारी वेबसाइट गतिविधि की निगरानी के लिए, हमारी साइटों पर लॉग-इन करना आसान बनाने के लिए, और ऑनलाइन मार्केटिंग गतिविधि के लिए पिक्सेल का प्रयोग करते हैं। हम अपने प्रचार ईमेल संदेशों या न्यूजलेटर में भी पिक्सेल शामिल करते हैं, ताकि हम यह निर्धारित कर सकें कि आप उन्हें खोलते और उनपर कार्य करते हैं या नहीं।
-
मोबाइल उपकरण आइडेंटिफायर और SDKs।
जिस प्रकार सूचना एकत्रित करने के लिए इंटरनेट पर कुकीज़ उपयोग होती हैं, उसी प्रकार हम मोबाइल ऐप्स में सॉफ़्टवेयर कोड का उपयोग करते हैं। इसमें आपके मोबाइल फोन आइडेंटिफायर (iOS IDFA और एंड्रॉइड विज्ञापन ID) और आप हमारे ऐप्स का उपयोग कैसे करते हैं, जैसी जानकारी होगी। कुकीज़ की तरह, जब आप हमारे ऐप्स का उपयोग कर रहे हों, तो हमारे द्वारा स्वचालित रूप से एकत्रित जानकारी कभी भी आपको एक व्यक्ति के रूप में नहीं पहचानती। हम किसी मोबाइल उपकरण को यादृच्छिक रूप से आबंटित संख्या और अक्षर (उदाहरणार्थ विज्ञापन ID EFG4567) के रूप में पहचानते हैं, और उदाहरण के रूप में जॉन ई. स्मिथ के रूप में कभी नहीं।
-
सटीक जियोलोकेशन।
जब आप हमारे मोबाइल ऐप्स का उपयोग करते हैं तो हम ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) कोऑर्डिनेट्स (देशांतर और अक्षांश) जैसी सूचनाओं से आपके सटीक स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको हमेशा अपने फोन या उपकरण पर एक पॉप-अप नोटिस प्राप्त होगा, जो आपको यह स्वीकार करने या अस्वीकार करने के लिए पूछेगा कि क्या हम जान सकते हैं कि आप दुनिया में कहाँ हैं। आपको समझना चाहिए कि हम हमेशा यह जानने के लिए सहमति नहीं लेंगे कि आप किसी बड़े शहर, डाक कोड या प्रांत में हैं। उदाहरण के लिए, अगर हम जानते हैं कि आप मनीला, फिलीपींस में कहीं हैं, तो हम इसे सटीक स्थान नहीं मानते।
रुचि-आधारित विज्ञापन
जब आप हमारे साझेदारों की साइटों पर जाते हैं, तो हम आपको ऐसे विज्ञापन या अन्य सामग्री दिखा सकते हैं, जिनके बारे में हमें यकीन है कि आप देखना चाहेंगे। उदाहरण के लिए, यदि हम देखते हैं कि आप बच्चों के कपड़े या स्कूल की आपूर्ति बेचने वाली साइटों पर जा रहे हैं, तो आप कपड़े धोने के डिटर्जेंट Tide® के विज्ञापन प्राप्त कर सकते हैं। और उस जानकारी से, हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि आपके पास बच्चे हैं और इसलिए कपड़े धोने के किसी शक्तिशाली सफाई उत्पाद में रुचि हो सकती है। इसी तरह, हम आपको अपने उत्पादों के बारे में संगत जानकारी, जो आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं, भेजने का इरादा रख सकते हैं।
हम समान हितों को साझा करने वाले उपभोक्ता-समूहों से सीखते हैं।
हम आपको उपभोक्ताओं के उस विशेष समूह में डाल सकते हैं, जो समान रुचियां दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए, यदि हम आपको अक्सर ऑनलाइन रेज़र खरीदते देखते हैं, तो हम आपको "razor aficionados" के समूह में डाल सकते हैं या यदि हम देखते हैं कि आप ऑनलाइन कूपन का उपयोग करते हैं या छूट अथवा सेल्स की तलाश करते हैं, तो आप "मोलभाव करने वाले ग्राहक (bargain-shopper)" हो सकते हैं। जब आप वेब पेजों को देखते हैं, तो आप हमारी वेबसाइटों तथा अन्य वेबसाइटों पर लिंक्स को क्लिक करते हैं, जो मोबाइल एप्लिकेशन आप प्रयोग करते हैं, हमारे ब्रांड ईमेल को देखते हैं और ईमेल में जिन लिंक्स को क्लिक करते हैं; तो हम आपके बारे में इन चीजों को देखते हैं। हम उपभोक्ताओं के किसी समूह की, जो सभी ऑनलाइन और/या ऑफ़लाइन समान रूप से कार्य करते हैं, सामान्य प्रवृत्तियों, आदतों या विशेषताओं के बारे में जानने में अपनी सहायता के लिए कुकी और डिवाइस IDs को समूहबद्ध कर देते हैं। ऐसा करके, हम कई अन्य ऐसे लोगों को खोज सकते और उनकी सेवा कर सकते हैं, जो समूह में पहले से ही " एक जैसे दिखते हैं" और इस प्रकार उन्हें वे चीजें भेजते हैं जिनके बारे में हमें यकीन है वे कि संगत और लाभकारी उत्पाद पेशकश और सूचनाएं होंगी।
हम आपकी कुकी और डिवाइस IDs से अन्य सूचनाओं को लिंक करते हैं।
दूसरी सूचनाओं को आपकी कुकी और डिवाइस IDs का पूरक बनाया जा सकता है, जैसे आपके द्वारा ऑफ़लाइन खरीदे गए उत्पादों संबंधी सूचनाएं या हमारी साइट पर खाता बनाते समय सीधे हमें प्रदान की जाने वाली सूचनाएं। हम आमतौर पर ऐसा इस तरीके से करते हैं कि आपको सीधे व्यक्तिगत रूप से पहचाना न जाए। उदाहरण के लिए, हम जान सकते हैं कि कुकी ID ABC12345 व्यक्ति की वेबसाइट विज़िट, आयु, लिंग और खरीदारी की आदतों के आधार पर रेज़र अफिसियोनाडो (razor aficionado) समूह से संबंधित है, लेकिन हम उस व्यक्ति का नाम या पता अथवा अन्य जानकारियां नहीं जान पाएंगे जो उसकी एक व्यक्ति के रूप में पहचान कराएगी। जब कभी हमें आपकी कुकी या डिवाइस की जानकारी (वेब और ऐप देखने की हिस्ट्री) व्यक्तिगत रूप से पहचानना चाहेंगे, तो ऐसा करने से पहले हम हमेशा आपसे पूछेंगे।
हम आपको आपके सभी कंप्यूटर, टैबलेट, फोन और डिवाइस पर जान सकते हैं।
हम जान सकते हैं कि कुकी ID ABC12345 उस कंप्यूटर से है जो उसी व्यक्ति या घर से संबंधित हो सकता है जिसके पास डिवाइस ID EFG15647 वाला मोबाइल फोन है। इसका मतलब यह है कि आप अपने लैपटॉप पर डायपर खोज रहे हो सकते हैं, किसी Google खोज परिणाम लिंक पर क्लिक करते हैं जिसे हमने प्रायोजित किया है, और उसके बाद अपने मोबाइल फोन पर हमारे Pampers® ब्रांड डायपर का विज्ञापन देखते हैं। हम मान सकते हैं या निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि वही व्यक्ति कंप्यूटर और फोन का मालिक है क्योंकि, उदाहरण के लिए, वे प्रतिदिन एक ही समय में एक ही WiFi नेटवर्क पर साइन ऑन करते हैं। किसी व्यक्ति या घर द्वारा कौन से उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है, यह समझने से हमें आपके सभी उपकरणों पर वही विज्ञापन देखे जाने की संख्या को सीमित करने में मदद मिलती है। और यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस तरह आप हमें उसी विज्ञापन की स्पैमिंग के कारण हमसे नाराज नहीं होते, और हम ऐसे दोहराए जाने वाले विज्ञापनों के लिए भुगतान नहीं करते जिन्हें हम नहीं चाहते कि आपको प्राप्त हों।
आप रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त करना कैसे रोक सकते हैं।
P&G के रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त करना रोकने के लिए, आप
यहां क्लिक
कर सकते हैं या हमारी साइट्स में से किसी एक पर या हमारे मोबाइल एप्लिकेशन में WebChoices या AppChoices आइकन पर क्लिक कर सकते हैं। आप अपने ब्राउज़र में कुकीज को अस्वीकार करके, "डेटा तक पहुंच" अनुरोधों को अस्वीकार करके जो ऐप्स को इंस्टॉल करते समय प्राय: मौजूद होते हैं, या अपने उपकरण पर विज्ञापन ट्रैकिंग की सेटिंग समायोजित करके वेबसाइटों पर रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त करना बंद कर सकते हैं।
यदि आप रुचि-आधारित विज्ञापनों से ऑप्ट आउट करते हैं, तो भी आपको "प्रासंगिक" विज्ञापन दिख सकते हैं।
भले ही हम आपको रुचि-आधारित विज्ञापन भेजना बंद कर दें, तो भी आपको अपने कंप्यूटर या मोबाइल उपकरणों पर हमारे ब्रांड के विज्ञापन मिलेंगे। फिर भी, ये विज्ञापन आपके द्वारा देखी जाने वाली साइटों के प्रसंग पर आधारित होते हैं और प्रासंगिक विज्ञापन कहे जाते हैं। रुचि-आधारित विज्ञापनों के विपरीत जो आपके मोबाइल फोन पर देखे जाने वाले पृष्ठों पर, या कंप्यूटर देखने की गतिविधियों पर आधारित होते हैं, आपको प्रासंगिक विज्ञापन आपके द्वारा देखी जा रही विशिष्ट साइट के संदर्भ के आधार पर दिखाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, आप नर्सरी उत्पादों को ऑनलाइन देखते हुए हमारे शिशु देखभाल ब्रांडों में से किसी का विज्ञापन अभी भी देख सकते हैं, क्योंकि इन साइटों पर पारंपरिक रूप से अधिकतर नए या संभावित माता-पिता आगंतुक आते हैं। आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि हम अभी भी आपके कंप्यूटर या उपकरणों से जानकारी एकत्र कर सकते हैं, और दूसरे प्रयोजनों के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं जैसे कि हमारी वेबसाइट कैसे काम करती है इसके मूल्यांकन के लिए, उपभोक्ता अनुसंधान के लिए, या धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए।
कुकीज़ को मिटाने से आपके ऑप्ट आउट को भी मिटा दिया जाता है।
जब आप रुचि-आधारित विज्ञापन से ऑप्ट आउट करते हैं, तो हम आपके ब्राउज़र पर एक ऑप्ट-आउट कुकी भेजते हैं, जो हमें बताता है कि अब आप हमसे रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त नहीं करना चाहते। यदि आप सारी कुकीज़ को मिटाने का फैसला करते हैं, तो आपकी ऑप्ट-आउट कुकी मिटा दी जाएगी। इसका अर्थ यह है कि यदि आप अभी भी रुचि-आधारित विज्ञापन प्राप्त नहीं करना चाहते, तो आपको फिर से ऑप्ट-आउट करने की जरूरत होगी।
यूरोपीय संघ डेटा प्रॉसेसिंग, धारण, और स्थानान्तरण
यह खंड केवल EU देश के निवासियों के व्यक्तिगत डेटा की हमारी प्रॉसेसिंग पर लागू होता है। इसका उद्देश्य EU निवासियों के व्यक्तिगत डेटा की हमारी प्रॉसेसिंग, धारण और हस्तांतरण में पारदर्शिता उपलब्ध कराना है जो सामान्य डेटा सुरक्षा विनियमन (General Data Protection Regulation) की भावना के अनुरूप है।
इकाइयां।
P&G की विभिन्न इकाइयां आपके व्यक्तिगत डेटा की नियंत्रक हो सकती हैं। डेटा नियंत्रक वह इकाई है, जो प्रॉसेसिंग एक्टिविटी को निर्देशित करता है और डेटा के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी होता है। नीचे दिया गया चार्ट, EU देश के डेटा के लिए हमारे डेटा नियंत्रकों की पहचान करता है। उदाहरण के लिए, जब आप ईमेल के लिए हमारी फ्रेंच (.fr) वेबसाइटों में से किसी एक पर पंजीकरण करते हैं, तो उस देश के नाम के आगे सूचीबद्ध P&G इकाई, उस व्यक्तिगत डेटा (जैसे Procter & Gamble France SAS (LE 577) की नियंत्रक होगी।
|
देश
|
डेटा नियंत्रक
|
|
ऑस्ट्रिया
|
Procter & Gamble ऑस्ट्रिया – Zweigniederlassung der Procter & Gamble GmbH (LE 0263B)
|
|
बुल्गारिया
|
Procter & Gamble बुल्गारिया EOOD
|
|
रोमानिया
|
प्रतियोगिताओं के लिए: Procter & Gamble डिस्ट्रिब्यूशन SRL
अन्य साइटों के लिए: Procter & Gamble मार्केटिंग रोमानिया SR
|
|
पोलैंड
|
Procter and Gamble DS पोल्स्का sp z o.o.
|
|
बेल्जियम
|
Procter & Gamble डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी (यूरोप) BVBA (LE 511)
|
|
चेक गणराज्य
|
Procter & Gamble चेक गणराज्य s.r.o.
|
|
हंगरी
|
Procter & Gamble RSC Regionális
|
|
स्लोवाकिया
|
Procter & Gamble, spol. s.r.o.
|
|
क्रोएशिया
|
Procter & Gamble d.o.o. za trgovinu
|
|
फ्रांस
|
Procter & Gamble फ्रांस SAS (LE 577)
|
|
जर्मनी
|
Procter & Gamble सर्विस GmbH
|
|
ग्रीस
|
P&G Hellas Ltd.
|
|
आयरलैंड
|
Procter & Gamble यूके
|
|
इटली
|
Procter & Gamble Srl
|
|
नीदरलैंड
|
Procter & Gamble नेडरलैंड B.V.
|
|
पुर्तगाल
|
Procter & Gamble पुर्तगाल, Productos de Consumo Higiene de Saude, S.A.
|
|
स्पेन
|
Procter & Gamble एस्पाना, S.A.
|
|
यूनाइटेड किंगडम
|
Procter & Gamble यूके
|
|
EU के देश सूचीबद्ध नहीं है
|
Procter & Gamble इंटरनेशनल ऑपरेशंस SA
|
प्रॉसेसिंग और धारण।
सामान्य नियम के रूप में, हम आपके डेटा को केवल उस समय तक ही रखते हैं, जब तक उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए जिसके लिए इसे एकत्र किया गया था, यह जरूरी हो या कानून द्वारा अपेक्षित हो। आपके अनुरोधों का सम्मान करने के लिए हमें हमारे निर्दिष्ट धारण अवधि से अधिक समय तक आपका डेटा रखने की जरूरत हो सकती है, जिसमें आपको मार्केटिंग ईमेल से बाहर करना जारी रखना, या कानूनी अथवा अन्य दायित्वों का अनुपालन करना शामिल है। यह चार्ट आपको बताता है हम किस प्रकार का डेटा एकत्र करते हैं, किन उद्देश्यों के लिए हम इसका उपयोग करते हैं, ऐसे उपयोग कानून (कानूनी आधार) का अनुपालन क्यों करते हैं, और हम इसे प्राय: कितने समय तक रखते हैं (धारण अवधि)।
|
डेटा के प्रकार
|
हम इस डेटा को क्यों एकत्र करते हैं
|
कानूनी आधार
|
अवधारण अवधि
|
|
मार्केटिंग
ईमेल, नाम, फोन नंबर,पोस्टल, आपके सम्बन्ध, आपकी रूचियाँ, आपका पेशा, आपकी आदतें, आपने क्या खरीदा है, आप कौन से फोटो या वीडियो अपलोड करते हैं, आपके बच्चों और आपके घर के बारे में सूचनाएं, आपके परिवार की संरचना, आपके घर में लोगों की संख्या, आपके बालों का प्रकार, आपकी त्वचा का प्रकार, आपका पसंदीदा इत्र, क्या आपके पास पालतू जानवर हैं, आदि।
|
आपको सामग्री भेजने, हमारे उत्पादों या सेवाओं या हमारे भागीदारों के उत्पादों या सेवाओं का मार्केटिंग करने के लिए।
|
ईमेल और SMS के लिए आपकी सहमति तथा, जहां हम इसे प्राप्त करते हैं, डाक के लिए सहमति। शेष सभी के लिए वैध हित।
|
जब तक आप व्यक्तिगत डेटा को मिटाने या अपनी सहमति वापस लेने का अनुरोध नहीं करते। यदि आप ऐसा अनुरोध नहीं करते, तो व्यक्तिगत डेटा को निम्नलिखित शेड्यूल पर मिटा दिया जाएगा:
ईमेल: सभी-चैनल निष्क्रियता के <50 महीने बाद। निष्क्रियता को हम कई आंतरिक मानदंडों के जरिए परिभाषित करते हैं।
SMS: सभी-चैनल निष्क्रियता के <50 महीने बाद। निष्क्रियता को हम कई आंतरिक मानदंडों के जरिए परिभाषित करते हैं।
पोस्टल: सभी-चैनल निष्क्रियता के <50 महीने बाद। निष्क्रियता को हम कई आंतरिक मानदंडों के जरिए परिभाषित करते हैं।
|
|
प्रतियोगिताएं
ईमेल, नाम, फोन नंबर, कभी-कभार अन्य डेटा।
|
प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान करना, जिसमें प्रतियोगिता के विजेता (ओं) की घोषणा शामिल है।
|
आपकी सहमति।
|
24 महीने तक, जब तक स्थानीय कानून की यह अपेक्षा न हो कि हम इसे अधिक समय तक धारण करें।
|
|
उत्पाद की खरीद
ईमेल, नाम, फोन नंबर, भुगतान संबंधी जानकारी (बैंक खाता IBAN या Paypal विवरण सहित), कभी-कभार अन्य डेटा।
|
आपके द्वारा हमारे उत्पादों, कैशबैक पेशकशों, या वारंटियों की खरीद को संसाधित करने और आपको उस खरीद से संगत संसूचनाएं भेजने के लिए।
|
आपकी सहमति।
|
जब तक आपके आदेश को पूरा करने के लिए और आपके आदेश के बारे में संसूचनाओं का अनुसरण करने के लिए जरूरी हो, जब तक स्थानीय कानून की हमारे द्वारा इसे अधिक समय तक धारित करने की अपेक्षा न हो। आमतौर पर हम कैशबैक ऑफ़र के लिए 24 महीने तथा वॉरंटियों के लिए 10 साल तक डेटा रखते हैं।
|
|
हमसे संपर्क करें
ईमेल, नाम, फोन नंबर, कभी-कभार अन्य डेटा।
|
अपनी पूछताछ का निराकरण करने, तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम उचित रूप से पालन करते हैं, या कानून अथवा P&G नीति द्वारा जैसा अपेक्षित हो।
|
उपभोक्ता पूछताछ के प्रबंधन में हमारी वैध कारोबारी रुचि, साथ ही विशेष श्रेणी डेटा के लिए आपकी सहमति, जिसे कुछ प्रतिकूल घटना के मामलों में एकत्र किया जा सकता है।
|
0 से 10 वर्षों तक, जो पूछताछ की प्रकृति, डेटा संसाधित करने के हमारे वैध हितों, और हमारे कानूनी दायित्वों पर निर्भर है।
|
|
अनुसंधान
ईमेल, नाम, फोन नंबर, पता, पहचान योग्य फोटो या वीडियो, कभी-कभार अन्य डेटा
|
हमारे उत्पाद विचारों का परीक्षण करने तथा आपकी वरीयताओं और प्रथाओं के बारे में जानने के लिए, जिससे हम अपने उत्पादों को तथा अपने उपभोक्ताओं के जीवन को सुधार सकें।
|
आपकी सहमति।
|
वास्तविक नैदानिक अनुसंधान के अंग के रूप में हम एकत्रित व्यक्तिगत डेटा को तब तक बनाए रखेंगे, जब तक हमें उस उद्देश्य के लिए इसकी जरूरत होती है जिसके लिए इसे एकत्र किया गया था, और/या स्थानीय कानून या विनियमन द्वारा बनाए रखने की अपेक्षा हो, जो 25 साल तक हो सकता है। गैर-नैदानिक अनुसंधान के लिए, हम आपके वास्तविक व्यक्तिगत डेटा को अधिकतम 5 वर्षों तक बनाए रखेंगे। हम आपके हस्ताक्षरित सूचित सहमति प्रलेखों को बनाए रखेंगे
|
|
मीडिया के प्रयोजन से
विज्ञापन कुकीज़, उपकरण ID, लिंग और आयु जैसी जनसांख्यिकीय सूचनाएं, पृष्ठ और दृश्य जैसे व्यवहार संबंधी डेटा, और कभी-कभार अन्य डेटा।
|
आपकी इंटरनेट रूचियों के बारे में जानने तथा हमारे द्वारा आपको भेजे जाने वाले विज्ञापनों को कस्टमाइज़ करने के लिए।
|
संगत विज्ञापन से आपकी सेवा करने संबंधी हमारे वैध कारोबारी हित। अपनी वेबसाइटों पर कुकीज़ की तैनाती के लिए हम आपकी सहमति प्राप्त करेंगे।
|
इस डेटा को हम इसे एकत्र करने की तारीख से तेरह महीने तक, या जब तक आप ऑप्ट आउट नहीं करते हैं, जो भी पहले हो, रखेंगे।
|
आपके डेटा का अन्य देशों को स्थानान्तरण।
आपकी व्यक्तिगत जानकारी को जिसमें इसे एकत्र किया गया था, उससे इतर संयुक्त राज्य समेत किसी अन्य देश में स्थानांतरित, भंडारित और संसाधित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, हम आपके डेटा को संयुक्त राज्य अमेरिका में किसी सर्वर पर भंडारित कर सकते हैं, क्योंकि यहीं पर एक विशेष डेटाबेस होस्ट किया जाता है; और उस डेटा को फिर से ""स्थानांतरित"" किया जा सकता है, जब आपको उत्पाद नमूना भेजने के लिए हमारे विपणक में से कोई उस डेटा को स्विट्ज़रलैंड से अक्सेस करता है। आपका डेटा सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए हम ठेके संबंधी ऐसी सुरक्षा का प्रयोग करते हुए, जिसे EU के नियामकों ने आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पूर्व-अनुमोदित किया है (मॉडल ठेका खंड के रूप में जाना जाता है), P&G की इकाइयों और P&G तथा हमारे सेवा प्रदाताओं, दोनों के बीच ऐसे हस्तांतरण करते हैं। यदि आप स्थानांतरण समझौते की प्रतिलिपि चाहते हों, तो हमसे संपर्क करें।
साइट और ऐप की विषय-वस्तु
plugins (प्लगिन्स)।
हमारी वेबसाइटों में अन्य कम्पनियों, जैसे सोशल नेटवर्कों के प्लग-इन शामिल हो सकते हैं। प्लग-इन का एक उदाहरण Facebook का "Like" बटन है। ये प्लग-इन सूचनाएं एकत्र कर सकते हैं (उदाहरण के लिए जिस पेज पर आप गए हैं उसका url) और उस कम्पनी को भेज सकते हैं जिसने उन्हें बनाया है। यह तब भी हो सकता है, जब आपने प्लग-इन को क्लिक न किया हो। यद्यपि वे हमारी साइटों पर दिख रहे हैं, पर ये प्लग-इन उस कम्पनी की नीति और निबंधन द्वारा नियंत्रित होंगे जिसने उन्हें बनाया है। ये प्लग-इन गैर-जरूरी कुकीज होते हैं, और हमारी EU की साइटों पर तभी काम करेंगे, जब आप कुकीज को स्वीकार करेंगे।
logins (लॉगिन्स)।
हमारी वेबसाइटें आपको दूसरी कम्पनी के खाते से लॉग-इन करने की अनुमति दे सकती हैं, जैसे, उदाहरण के लिए “Login with Facebook”(फेसबुक द्वारा लॉग-इन)। जब आप ऐसा करते हैं तो आपने जिस कम्पनी के खाते को लॉग-इन करने के लिए प्रयोग किया है, उससे हमें आपकी उसी सूचना का अक्सेस प्राप्त होगा जिसे आपने सेटिंग से प्राप्त करने की अनुमति दी है।
प्रयोक्ता की सामग्री।
हमारी कुछ साइटें और ऐप आपको अपनी खुद की सामग्री, ब्लॉग्स, वीडियोज़ और अन्य फंक्शन अपलोड करने की अनुमति देती हैं। याद रखें कि आपके द्वारा सब्मिट या पोस्ट की गई सूचनाएं, सार्वजनिक सूचनाएं बन जाती हैं। हमारी साइट और ऐप पर आपके द्वरा डाली गई सामग्री को दूसरे लोग कैसे प्रयोग करते हैं, इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। हम इस प्रकार के प्रयोगों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं जो इस गोपनीयता नीति, कानून या आपकी व्यक्तिगत गोपनीयता और सुरक्षा का उल्लंघन करता हो।
लिंक्स।
P&G साइटों में अन्य साइटों के लिंक शामिल हो सकते हैं, जिन्हें हम नियंत्रित नहीं करते हैं। वे साइटें उनकी अपनी गोपनीयता नीति और शर्तों से नियंत्रित होंगी, हमारी से नहीं।
बच्चों की गोपनीयता
बच्चों के ऑनलाइन गोपनीयता कानून।
बच्चों से ऑनलाइन व्यक्तिगत सूचनाएं एकत्र करते समय हम डेटा सुरक्षा के सभी लागू कानूनों का अनुपालन करते हैं। उदाहरण के लिए, EU में जब तक हमें किसी अभिभावक से सहमति नहीं मिलती, हम 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की व्यक्तिगत सूचनाएं एकत्र नहीं करते। इसी प्रकार, U.S. में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की व्यक्तिगत सूचनाएं एकत्र करते समय हम अभिभावक की सत्यापित सहमति प्राप्त करते हैं।
नाबालिगों के लिए कैलिफोर्निया नोटिस।
हम वे इंटरैक्टिव सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं, जो 18 साल से कम उम्र के किशोरों को अपनी खुद की सामग्री अपलोड करने की अनुमति प्रदान करती है (उदाहरण के लिए वीडियोज़, कमेंट्स, स्टेटस अपडेट्स या पिक्चर्स)। इस सामग्री को हमारी साइट पर दिए गए निर्देशों के द्वारा किसी भी समय हटाया या मिटाया जा सकता है। यह कैसे करना है, यदि इससे जुड़े आपके कोई प्रश्न हों तो
हमें संपर्क करें। ध्यान दें कि ऐसी किसी भी पोस्ट को अन्य लोगों द्वारा कॉपी, फॉरवर्ड या अन्य स्थानों पर पोस्ट किया जा सकता है, और ऐसी किसी भी घटना के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। ऐसे मामलों में, अपनी सामग्री हटाने का अनुरोध करने के लिए आपको अन्य साइट मालिकों से संपर्क करना होगा।